संवाददाता रोहित कुमार/बिजनौर
बिजनौर शहर की काकरान वाटिका में चल रही राम कथा के छठे दिन शुक्रवार को सैकड़ों भक्तों ने श्री राम की कथा सुनी। दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे तक राम कथा चली। इस अवसर पर योगेंद्र महाराज ने विश्वामित्र-राम प्रसंग और राम-सीता विवाह का सुंदर वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ के पास गए थे और श्री राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले गए। महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि राम आनंद को भी आनंद देने वाले हैं। उन्होंने जीवन में बड़ों के सम्मान और संस्कारों को अपनाने पर भी जोर दिया।मुख्य यजमान दीपक राजपूत, सुखवीर सिंह और दुष्यंत कुमार ने प्रसाद वितरण किया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान हुए भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह राम कथा 12 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इसका समापन 13 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगा।इस अवसर पर कार्यक्रम में विजय गोयल (प्रांत संपर्क प्रमुख), वेदपाल (प्रांत सह संपर्क प्रमुख), मनुदेव (जिला प्रचारक धामपुर), हेमेंद्र (जिला प्रचार प्रमुख), मुकेश (विभाग कार्यावाह), संजय वर्मा (विभाग बौद्धिक प्रमुख) सहित हिमांशु, बाबूराम तोमर, अरुण झिंघाला, भवि शर्मा, वंदना चौहान, मेघा गर्ग, नेहा अरोरा, शुभम गौड़, गौरव यादव, बृजनंदन चौहान, सात्विक भटनागर, संजीव शर्मा, आदर्श गुप्ता और तरुण गुप्ता आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।