फतह सिंह उजाला 
जाटोली। विधायक विमला चौधरी की सोच निश्चित रूप से बहुत ही दूरदर्शी सोच है। पटौदी विधानसभा पटौदी क्षेत्र में उनकी तमन्ना है कि एक फिल्म सिटी भी बनना चाहिए। इस विषय में उनके द्वारा ट्रिपल इंजन सरकार के हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब  सिंह सैनी को डिमांड लेटर भी सोपे जा चुका है। ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई के लिए गवर्नमेंट कॉलेज जटौली भले ही बद से बदतर हालत में होता चला जाए। उनका सपना है हर गांव में व्यायाम शाला या फिर मिनी स्टेडियम भी बनाया जाए। लेकिन गवर्नमेंट कॉलेज जाटोली में छात्र खेलकूद की सुविधा से वंचित ही क्यों ना रहे।
दूर की सोचना और कथित रूप से सपने देखना और दिखाना सभी का अधिकार है। देश भक्ति अथवा राष्ट्रभक्त को सर्वोच्च स्थान देने वाली और सर्वोच्च मानने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शासनकाल और मौजूदा विधायक विमला चौधरी के कार्यकाल में पटौदी विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी संस्थान ऐसा है। जिसके लिए पूरे हरियाणा में डंके की चोट पर कहा जा सकता है, कि यह निश्चित रूप से अपने ही मामले में या अपनी दुर्दशा के लिए नंबर एक है। यह सारा श्रेय जिला गुरुग्राम के को एजुकेशन के सबसे पहले और पुराने तथा पटौदी विधानसभा क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलेज जटौली को ही जाता है। बदहाली दुर्दशा नशीली खरपतवार भांग जहरीले जानवर दूषित पर्यावरण के मामले में गवर्नमेंट कॉलेज जटौली निश्चित रूप से हरियाणा का नंबर एक शिक्षण संस्थान होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

हाल ही में सरकार शासन प्रशासन और सिस्टम के द्वारा युवा वर्ग में राष्ट्र प्रेम जगाने और राष्ट्रभक्ति का बिजारोपण करने के लिए हर घर तिरंगा तथा तिरंगा यात्रा का विशेष रूप से आयोजन का सिलसिला बना हुआ है। गवर्नमेंट कॉलेज जटौली का कई एकड़ क्षेत्रफल का सपोर्ट्स केंपस सीवरेज के गंदे पानी का झील और तालाब बना हुआ है। गंदा पानी कॉलेज के बिल्डिंग तक भी पहुंच कर बिल्डिंग के लिए खतरा बना हुआ है। कुछ कमरे अथवा ब्लॉक में तो विद्यार्थियों का आना जाना तक बंद कर दिया गया है । गवर्नमेंट कॉलेज जटौली में पढ़ने वाले छात्र क्या यह अधिकार भी खो चुके हैं, वह तिरंगा झंडा हाथ में लेकर कॉलेज कैंपस में ही शहीदों को नमन करते हुए कोई विशाल भव्य आयोजन अथवा रैली निकाल सके ? पिछले कई वर्षों से लगातार 15 अगस्त के अवसर पर विशेष रूप से हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा का आयोजन शासन प्रशासन के द्वारा किया जाता रहा है,।

दुनिया की सबसे बड़ी पॉलीटिकल पार्टी भाजपा के द्वारा कुछ दिन पहले ही स्वच्छता पखवाड़ा का भी आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी चलाया गया। कथित रूप से गवर्नमेंट कॉलेज जटौली और यहां के विद्यार्थियों को इस प्रकार के आयोजन से कथित रूप से पूरी तरह से वंचित रहना पड़ गया है । शासन प्रशासन या सिस्टम के द्वारा यह भूल अथवा गलती किस प्रकार से हो गई , की गवर्नमेंट कॉलेज जटौली में किसी भी प्रकार का आयोजन किया जाना उचित नहीं समझा ? विधायक विमला चौधरी अपने पहले कार्यकाल में कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी । कथित रूप से उसके बाद अब अपने दूसरे कार्यकाल में गवर्नमेंट कॉलेज जटौली का रास्ता ही भूल चुकी है। गवर्नमेंट कॉलेज जटौली की दुर्दशा का मामला हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर विधायक विमला चौधरी और हर संबंधित विभाग तथा अधिकारी तक पहुंचा जा चुका है। कथित रूप से विभागीय और सिस्टम की उदासीनता और अनदेखी का ही परिणाम है जिला गुरुग्राम का सबसे पुराना को एजुकेशन कॉलेज गवर्नमेंट कॉलेज जटौली भविष्य में कहीं शिक्षा के नाम पर एक यादगार बिल्डिंग ही न बनकर रह जाए ?