गुमला: समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, समर ऐप, पोषण ट्रैकर ऐप, आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न लंबित मामलों की परियोजनावार समीक्षा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सीडीपीओ और सुपर वाइजर लॉगिन से pendency खत्म करने एवं FRS तथा NPCI PENDANCY को खत्म करने निदेश दिया गया।
*समर ऐप* की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों की प्रविष्टि समर ऐप में अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही कुपोषित बच्चों से संबंधित सभी लंबित फॉलो-अप कार्यों का दस दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
*पोषण ट्रैकर ऐप* की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हों तथा सभी पात्र बच्चों को हॉट कुक्ड मील (एचसीएम) उपलब्ध कराया जाए तथा इसकी इंट्री पोषण ट्रैकर ऐप पर नियमित रूप से करे।
उप विकास आयुक्त ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को किराए के भवन में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रो में बिजली एवं शौचायल से संबंधित समस्याओं को खत्म करने का निदेश दिया ।
बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, समेत सभी सीडीपीओ/एवं एलएस आदि उपस्थित थे।