सालानपुर: अवैध बालू तस्करी पर नकेल कसते हुए रूपनारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार दोपहर पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। चालक पुलिस को देख ट्रैक्टर सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रूपनारायणपुर पुलिस फाड़ी की मोबाइल वैन बादराडी मोड़ के पास रूटीन गश्त पर थी। तभी बालू से लदा ट्रैक्टर गुजरता दिखा। पुलिस को देखते ही चालक घबरा गया और वाहन बीच सड़क पर छोड़कर रफूचक्कर हो गया। संदेह होने पर पुलिस ने ट्रैक्टर की जांच की, लेकिन बालू से संबंधित कोई वैध चालान नहीं मिला। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर रूपनारायणपुर फाड़ी लाकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इस रैकेट के पीछे कौन-कौन शामिल है और बालू कहां से लाकर कहां ले जाई जा रही थी। फरार चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के इस अचानक अभियान से बालू माफियाओं को बड़ा झटका लगा है। इलाके में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की सख्ती से तस्करों में हड़कंप मच गया है।