सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और कपाली ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सरफराज आलम के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि आरोपी न केवल मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा था, बल्कि उसने कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था, जिससे मामले ने क्षेत्र में खासा ध्यान खींचा है।सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पूर्व से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की मात्रा, प्रकार तथा गिरफ्तारी के सटीक स्थान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।पूरे घटनाक्रम की जानकारी के लिए राष्ट्रीय सागर संवाददाता ने जब कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया जिससे उनसे बात नहीं हो सकी। पुलिस की ओर से विस्तृत प्रेस नोट जारी होने की संभावना है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है, खासकर इस बात को लेकर कि आरोपी स्थानीय चुनावी राजनीति से भी जुड़ा रहा है। पुलिस और NCB की आगे की पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।