कोलकाता के साइंस सिटी में वेस्ट बंगाल गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 60वें गारमेंट बायर्स एंड सेलर्स मीट 2026 में केंद्रीय कानून मंत्री *अर्जुन मेघवाल* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जुन मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में 'भय मुक्त' और 'भरोसा युक्त' शासन होगा। प्रधानमंत्री के शब्दों के अनुसार, अब बंगाल में कानून का राज है और मुख्यमंत्री *शुभेंदु अधिकारी* के नेतृत्व में जनता और व्यापार के अनुकूल सरकार काम कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में अब व्यापार के अनुकूल माहौल का नया युग शुरू हुआ है। अब बंगाल में निवेश और व्यापार की बाढ़ आ रही है, क्योंकि भाजपा के शासन में TMC राज के दौरान चलने वाले सिंडिकेट, कट मनी और तोलाबाजी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
नई सरकार कानून-व्यवस्था से लेकर व्यापार के नए आयामों को बढ़ावा देकर बंगाल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के अलावा बंगाल के मंत्री *दीपक बर्मन*, विधायक *डॉ. राजेश कुमार सिंह* रिटायर्ड IPS, विधायक *दिलीप सिंह*, विधायक *विजय ओझा*, KMC पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर *मीना देवी पुरोहित* भी मौजूद थे।
संस्था के पदाधिकारियों में *हरी किशन राठी* - अध्यक्ष, *विजय करीवाला* - वरिष्ठ उपाध्यक्ष, *प्रदीप कुमार मुरारका* - उपाध्यक्ष, *देवेंद्र कुमार वैद* - मानद सचिव, *कन्हैया लाल लखोटिया* - कोषाध्यक्ष, *प्रेम कुमार सिंघल* - संयुक्त कोषाध्यक्ष और प्रमुख सदस्य *सुरेंद्र शर्मा* व *अविजीत सिंह* सहित व्यापार जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।