​आशीष कुमार मुखर्जी/ रफ्तार मीडिया:रामगढ़: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उत्तरी छोटनागपुर प्रमंडलीय एक दिवसीय बैठक स्थानीय सनशाइन रिसोर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष ज्योतेंद्र प्रसाद साहू ने की।
​बैठक में प्रमंडल के सभी छह जिलों हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, चतरा और कोडरमा के कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहा।
*​पंचायत से जिला स्तर तक पहुंचेगा संगठन: खीरू महतो*
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि पार्टी के संगठन को पंचायत, प्रखंड, विधानसभा और जिला स्तर तक सक्रिय और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके विरोध में मांग पत्र सौंपा जाएगा। श्री महतो ने घोषणा की कि भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, निशांत कुमार  सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। चुनाव के संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में पार्टी को चुनाव लड़ना है, वहां के चुनावी तालमेल को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा ताकि कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ काम कर सकें।
*​पार्टी की नींव है संगठन: सुधा चौधरी*
झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और छतरपुर की पूर्व विधायक सुधा चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की असली नींव होता है। इस बार संगठन को इतना मजबूत किया जाएगा कि पार्टी आगामी चुनावों में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। वहीं, रामगढ़ जिला अध्यक्ष ज्योतेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि रामगढ़ जिले के कोने-कोने में जदयू की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और पार्टी एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगी।
*​सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी*
इस मौके पर दुष्यंत कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, जगदीश महतो, डॉ. आफताब जमील, धर्मेंद्र तिवारी के साथ-साथ विभिन्न जिलों के अध्यक्ष—प्रदीप रजक (हजारीबाग युवा मोर्चा), खुशबू कुमारी (हजारीबाग महिला मोर्चा), पिंटू सिंह (धनबाद), प्रभु दयाल कुशवाहा (हजारीबाग), कृष्णा सिंह घटवार (कोडरमा), प्रदीप महतो (बोकारो) और पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल (गिरिडीह) उपस्थित थे।
​इसके अलावा राधेश्याम प्रसाद, रामधनी कुशवाहा, सुरेश वर्मा, बालेश्वर तूरी, दिनेश्वर महतो, कुमेश्वर महतो, रुद्रकांत लाल दास, उपेंद्र नारायण सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, सागर कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता और प्रमंडलीय पदाधिकारी मौजूद रहे।