आशीष कुमार मुखर्जी/ रफ्तार मीडिया
कुजू/रामगढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचायत सचिवालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
शिविर में योग शिक्षक के रूप में ददन प्रसाद सिंह एवं अवधेश कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा कई बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में भाजपा रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर खिरोधर साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रवीण मेहता, रंजीत कुमार सिंह, मंडल महामंत्री रवि साहू, रतन प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष डिंपल प्रजापति, महेश महतो, धनंजय सिंह, सूरज कुमार महतो, मुकेश अगरिया, संजय सिंह, मनोज यादव, बबलू मोदी, नरेश कुमार, सुनील सिंह, कालेश्वर महतो सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया।