काजल मित्रा/आसनसोल:बाराबनी विधानसभा इलाके में आने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ रहा है। सोमवार को बाराबनी विधानसभा के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार बिधान उपाध्याय ने अचरा ग्राम पंचायत के पल्लीमंगल हरिसदी समेत अचरा के कई ग्रामीण इलाकों में प्रचार किया। शनिवार को जैसे ही तृणमूल उम्मीदवार जनता से जुड़ने के लिए हर गांव में पहुंचे, स्थानीय लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखा गया। गांव के लोगों ने फूलों की बारिश के बीच उम्मीदवार का ज़ोरदार स्वागत किया। आम लोगों से मिले रिस्पॉन्स से खुश उम्मीदवार ने घर-घर जाकर लोगों की शिकायतें सुनीं और विकास का सिलसिला बनाए रखने का वादा किया। उन्होंने कहा कि गांवों के दौरे से उन्हें जो समझ आया, वह यह है कि कुछ इलाकों में पीने के पानी की समस्या है और कुछ परिवार ऐसे हैं जिन्हें घर नहीं मिले हैं। इस बार वह जीतेंगे तो हर गांव में सड़कें, लाइटें, सीवरेज बनायेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी इस इलाके में आग लगती है तो आसनसोल से फायर ब्रिगेड को आने में काफी समय लगता है, इसलिए वह इस इलाके में एक फायर इंजन रखने की कोशिश करेंगे। पिछली बार उन्होंने एक आईटीआई कॉलेज बनाने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बनी। इस बार वह इसे पूरा करेंगे। वहीं, सलानपुर ब्लॉक में एक कॉलेज है लेकिन बाराबनी ब्लॉक में कोई कॉलेज नहीं है, इसलिए वह वहां एक कॉलेज का इंतज़ाम करेंगे।