सरायकेला: गम्हरिया अंचल कार्यालय में एक फर्जी पारिवारिक प्रमाण पत्र मिलने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यालय में कार्य के दौरान एक संदिग्ध पारिवारिक प्रमाण पत्र अंचल अधिकारी के संज्ञान में आया। प्रारंभिक जांच में प्रमाण पत्र फर्जी प्रतीत होने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत में यह पता लगाने का अनुरोध किया गया है कि उक्त प्रमाण पत्र किस व्यक्ति द्वारा तैयार कराया गया तथा यह किसी प्रज्ञा केंद्र अथवा अन्य माध्यम से जारी किया गया है या नहीं।अंचल अधिकारी ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, क्योंकि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका उद्देश्य क्या था। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार के दस्तावेज केवल अधिकृत माध्यमों से ही बनवाएं और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग से