वाराणसी /आशुतोष मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत CSC e-Governance Services India Limited द्वारा WOW Go Green Limited के सहयोग से "कृषि विमान ड्रोन स्प्रे योजना" (Drone as a Service - DaaS) का सफल प्रदर्शन आयोजित किया गया।*
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांकज कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), वाराणसी उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. शंकर गोयनका, संस्थापक, WOW Go Green Limited, रमिन्द्र पाल सिंह हेड जी2सी, राज्य प्रमुख सीएससी राजेश मिश्रा समेत कृषि विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, CSC प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सीएससी वीएलई उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाओं से परिचित कराना तथा उर्वरकों एवं कृषि रसायनों के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित छिड़काव की आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करना था। इस अवसर पर बताया गया कि ड्रोन तकनीक के माध्यम से कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक छिड़काव संभव है, जिससे श्रम लागत में कमी,संसाधनों की बचत तथा फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती है।*
*कार्यक्रम में VLEs, PACS एवं FPOs को ड्रोन सेवा से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में "Drone as a Service" मॉडल विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। बताया गया कि CSC के माध्यम से प्रशिक्षित ग्रामीण उद्यमियों को ड्रोन संचालन से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।*
*डॉ. शंकर गोयनका ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा विकसित उन्नत कृषि विमान ड्रोन द्वारा IFFCO के Nano Urea, Nano DAP, Nano Copper, Nano Zinc एवं Sagarika सहित अन्य कृषि इनपुट का प्रभावी एवं वैज्ञानिक तरीके से छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पहल से किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा तथा कृषि लागत में कमी आने के साथ-साथ कृषि कार्य अधिक प्रभावी और उत्पादक बनेंगे।*
*कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कृषि विमान ड्रोन का अवलोकन किया तथा कृषि क्षेत्र में इस प्रकार की नवाचार आधारित तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से कृषि क्षेत्र को अधिक सक्षम एवं लाभकारी बनाया जा सकता है।*
*अंत में कृषि viman drone विशेषज्ञों द्वारा ड्रोन का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उपस्थित किसानों, VLEs, PACS एवं FPO प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतिभागियों ने ड्रोन के संचालन, उपयोगिता एवं कृषि में इसके व्यावहारिक लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा इस पहल की सराहना की।*
*आज से WOW Go Green Limited द्वारा CSC Varanasi के VLE Centres पर 2 कृषि विमान ड्रोन एवं 2 प्रशिक्षित ड्रोन पायलट उपलब्ध करा दिए गए हैं।*
*अब किसान CSC VLE Centres के माध्यम से Drone as a Service (DaaS) के अंतर्गत ड्रोन स्प्रे सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।*
*यह पहल उत्तर प्रदेश में तकनीक आधारित कृषि सेवाओं के विस्तार तथा किसानों को आधुनिक, सुरक्षित एवं किफायती कृषि समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।*