भीम आर्मी चीफ व नागिना उत्तरप्रदेश के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद बलौदाबाज़ार पहुंचे. जहाँ सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला बोला. सतनामी सामाज की आस्था के प्रतीक चिन्ह में हुई तोड़फोड़ व बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हुई आगजनी के मामलें में सरकार से सीबीआई जाँच कराने की माँग रखी. साथ ही निर्दोषों को जेल से रिहा करने का निवेदन करते हुए छत्तीसगढ़ में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी. दरअसल सांसद चंद्रशेखर आज़ाद भटगांव के दशहरा मैदान में आमसभा को संबोधित करने पहुँचे थे. सभा के पहले बलौदाबाजार में हुई आगजनी के मामलें में जेल काट रहें निर्दोष लोंगों के परिजनों से बातचीत किया और परिवार का हाल-चाल जाना. उन्होंने परिजनों को विश्वास दिलाया और कहा कि जेल में बंद सभी निर्दोष लोगों को जल्द से जल्द वो जेल से रिहा कराएंगे और घर वापस लायेंगे. आगे चंद्रशेखर आज़ाद ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम्भ को काटना किसी की षडयंत्र हैं सोची समझी साजिश है. जानबूझकर सतनामी समाज को टारगेट किया जा रहा और बार-बार सामाज के आत्म सम्मान को ठेस पहुँचाया जा रहा इनकी सरकार सीबीआई जाँच करें. उन्होंने आगे भी कहा कि बलौदाबाजार में हुई घटना में ऐसा क्या हुआ की एसपी दफ्तर में ही आग लगी और आबकारी विभाग के ही फाईले जली इस पर भी उन्होंने सवाल उठाया. चंद्रशेखर ने छत्तीसगढ़ सरकार को चुनौती दी और 10 दिन की एल्टीमेटम देते हुए निर्दोष सतनामीयों और भीम आर्मी के साथीयों को जेल से रिहा करने की बात कही. अन्यथा छत्तीसगढ़ में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी.