सरायकेला: आदित्यपुर थाना पुलिस ने चर्चित शंभू महतो फायरिंग कांड में लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त सुमित महतो (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, आदित्यपुर थाना कांड संख्या 255/2025 दिनांक 15 अगस्त 2025 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सुमित महतो पर शंभू महतो पर गोली चलाने का आरोप है।गिरफ्तारी के डर से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधा पर पुलिस ने सालडीह बस्ती में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में इससे पहले सुभाष प्रमाणिक और छोटू राम को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं, फरार आरोपी सुमित महतो की गिरफ्तारी को पुलिस इस चर्चित फायरिंग कांड में एक महत्वपूर्ण सफलता मान रही है।