विभूति सिंह/भागलपुर।आज शहर के नया बाजार अवस्थित भगवान पुस्तकालय का निरीक्षण जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, भागलपुर को उन्होंने पुस्तकालय भवन को देखकर आवश्यकतानुसार एक प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि इसकी अच्छी तरह से मरम्मती कराई जा सके।इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी श्री मोनू कुमार एवं पुस्तकालय के अधिकारीगण उपस्थित थे।