बोकारो :राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक माईकल एस राज ने बुधवार को जीआरपी बोकारो थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के लिए पहुंचे आईजी माईकल एस राज को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अभिनंदन किया गया. इस दौरान रेल पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार, रेल पुलिस उपधीक्षक मनीष कुमार सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी अमरेंद्र कोटवाल, आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना सहित पंजी आदि की जांच की.रेलवे द्वारा जीआरपी के लिए बनाए गए थाना भवन में कई कमियां पाते हुए आईजी माईकल एस राज ने कहा कि बोकारो जीआरपी थाना में प्रकार के संसाधनों की कमी है. भवन भी जर्जर है, रेलवे द्वारा थाना के लिए नया भवन निर्माण किया गया है. उसमें कुछ कमियां हैं, जिस संबंध में रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात कर उन कमियों को पूरी करने का Hnn प्रयास किया जाएगा.
पेट्रोलिंग के लिए वाहन की कमी पर उन्होंने कहा कि बोकारो में ही नहीं लगभग सभी जीआरपी थाना में पेट्रोलिंग गाड़ी की सुविधा की कमी है. इस सब चीजों को लेकर आगे कमी को पूरा किया जाएगा.