अब तक आप लोगों ने रोजमर्रा की ज़िन्दगी में मोबाइल रिचार्ज टीवी रिचार्ज किया होगा. लेकिन छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल टीवी रिचार्ज के अलावा अब बिजली भी रिचार्ज करना होगा. दरअसल कांकेर के अब सभी घरों और दुकानों में बिजली विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो चूका हैं. ये स्मार्ट मीटर बिलकुल वैसे ही काम करेगा जैसे की आपका स्मार्ट फोन रिचार्ज के बाद काम करता है. दरअसल छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग  बिजली की चोरी और बचत के लिए एक ऐसा स्मार्ट मीटर लगा रही है. जो रिचार्ज करने पर ही काम करेगा. इसके लिए उपभोक्ताओं को घर में बिजली की आवश्यकता के अनुसार रिचार्ज कारन होगा. रिचार्ज  के दाम प्रति यूनिट बिजली के दाम के बराबर होगा. रिचार्ज ख़त्म होते ही बिजली ऑटोमैटिक बंद हो जाएगा. और आपके घर की लाईट गुल हो जाएगी. इससे फायदा यह है कि यदि आप घर में नहीं है तो आपके घर का बिजली बिल बेवजह नहीं बढ़ेगा. कांकेर विधुत विभाग के अनुसार कांकेर में डेढ़ लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा इसके साथ ही 4 हजार वितरण ट्रांसफार्मर में भी स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा. वर्त्तमान में कांकेर में 50 हजार  स्मार्ट मीटर लगाए जा चुकें है हालाँकि ये मीटर अभी भी पोस्टपेड मोड पर ही काम कर रहे हैं. वहीँ बिजली विभाग के अनुसार 25 हजार स्मार्ट मीटर लगने के बाद प्रीपेड रिचार्ज सिस्टम पूरी तरह से लागू हो जाएगा. इसके साथ ही रात में बिजली का रिचार्ज ख़तम होने पर सुबह तक बिजली बंद नहीं होगी. सुबह होते ही उपभोक्ता का बैलेंस माइनस में चला जाएगा और दोबारा रिचार्ज करने पर ही बिजली सप्लाई शुरू होगी. इस प्रकार पूरे छत्तीसगढ में ही स्मार्ट मीटर लगने का काम शुरू हो चूका है.