छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक आहूत की गई है। जिसकी आज से शुरुआत है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही दलों ने अपनी-अपने विधायकों के साथ बैठक के दौरान एक दूसरे को घेरने की रणनीति बनाई है। इधर कांग्रेस ने अपने विधायकों को 24 जुलाई को विधानसभा घेराव के लिए आंदोलन की रणनीति बनाते हुए सरकार को कई मुद्दों पर पटखनी देने की कोशिश में जुटी हुई है। वही सत्ता पक्ष ने भी कांग्रेस को माकूल जवाब देने मुख्यमंत्री ने सभी भाजपा विधायकों को पूरी तैयारी के साथ विधानसभा में जवाब देने कहा है। मानसून सत्र के लिए अब तक 966 तारांकित और अतारांकित प्रश्न लगाए गए हैं जिसका जवाब सत्ता पक्ष देगा।वही इस सत्र में धर्मांतरण कानून और निकाय चुनाव को लेकर सरकार विधेयक ला सकती है। जिस पर गरमा गरम बहस होने की संभावना भी जताई जा रही है।