logo

Jharkhand Rain Alert : झारखंड के 16 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी... मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची/डेस्क : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद के अनुसार गुरुवार 5 जून को झारखंड के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन 16 जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट:

पश्चिमी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम

सरायकेला-खरसावां

खूंटी

रांची

रामगढ़

बोकारो

धनबाद

गिरिडीह

देवघर

जामताड़ा

दुमका

पाकुड़

गोड्डा

साहिबगंज

पूर्वी बिहार में बना है चक्रवात झारखंड पर पड़ेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय पूर्वी बिहार के ऊपर समुद्र तल से करीब 9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा मानसून की रेखा मुंबई अहिल्यापुर आदिलाबाद भवानीपटना पुरी सैंडहेड आईलैंड और बालूरघाट से होकर गुजर रही है। इन मौसमी गतिविधियों का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

बीते 24 घंटे का मौसम का हाल:

पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

सबसे अधिक वर्षा बोकारो (16 मिमी) में दर्ज की गई।

सबसे अधिक तापमान सरायकेला (37.6 डिग्री सेल्सियस) में रहा।

सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार (20.6 डिग्री सेल्सियस) में रिकॉर्ड किया गया।

रांची का मौसम पूर्वानुमान:

राजधानी रांची में आज (5 जून) आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

अधिकतम तापमान: 33 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री सेल्सियस
4 जून को रांची में 8.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS