राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और भक्ति लेकर अयोध्या धाम में भांझा राम के दर्शन के लिए आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनका मंत्रिमंडल रवाना हुए. अयोध्या रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रभु से कामना करेंगे. और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अयोध्या में माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप लिया है जो वें रामलला को भेंट करेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने विष्णुभोग चावल कोसा वस्त्र कारी लड्डू अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करने के लिया है.