शिकारीपाड़ा/दुमका /रफ्तार मीडिया।ललित कुमार पाल।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शिकारीपाड़ा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष विद्युत बरन मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल  ऐतिहासिक 'मंदिरों के गांव' मलूटी पहुंचा।
मलूटी पहुंचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां मौलाक्षी मंदिर में माथा टेका और  क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना  की। इसके पश्चात गुरु पूर्णिमा के महत्व को रेखांकित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर के मुख्य पुजारियों को वस्त्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके प्रति अपना गहरा सम्मान प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने पुजारियों के चरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु पूर्णिमा का दिन अपने पथप्रदर्शकों व आचार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे उत्तम अवसर होता है। ऐतिहासिक मलूटी धाम में मां मौलाक्षी का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ धर्म और संस्कृति के संवाहकों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है।
इस धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामनारायण भगत, पश्चिमी मंडल के महामंत्री सुशांत दास, पूर्वी मीडिया प्रभारी सुजन मंडल सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।