बस्तर पुलिस अध्क्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आम जनता से समन्वय स्थापित कर बेहतर पुलिसिंग की ओर कार्य किया जा रहा है. बस्तर जिले के सायबर सेल एवं थानों में लोगों के मोबाईल गुमने के संबंध में सूचना एवं आवेदन पत्र निरंतर प्राप्त होते रहे हैं. गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु साइबर सेल जगदलपुर के द्वारा विशेष पहल किया गया और साइबर सेल द्वारा ‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी नामक विशेष अभियान अंतर्गत टीम गठित कर गुम मोबाईल की पतासाजी की गई. जिसमें 214 से अधिक गुम मोबाईल सेलफोन अलग अलग जगहों से बरामद किया गया है एवं बरामदशुदा मोबाईल को संबंधित मोबाईल धारकों को बुलाकर वापस दिये गये हैं. इस अवसर पर पुलिस अध्क्षक बस्तर के द्वारा जनता से सायबर हाईजिन बनाये रखने एवं पुलिस के सहयोग करने के दृष्टिकोण से पुलिस को मित्र बनाने के लिए प्रेरित किया गया.