रफ्तार मीडिया संवाददाता

रांची:महादेव को समर्पित पवित्र महीना श्रावण माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहीं, संध्या 5:00 बजे पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के समीप पभोलेनाथ सहित तमाम देवी देवताओं की 101 दीयों के साथ भव्य संध्या महाआरती की गई।आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया पिछले कई वर्षों से लगातार तमाम पहाड़ी बाबा के भक्तों के साथ यह भव्य संध्या महाआरती की जा रही है, हर आरती को अलौकिक बनाने के लिए कुछ नया किया जाता है। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आकर इस भव्य संध्या महाआरती में सम्मिलित होते हैं।

बोल बम के नारों से गूंज उठा पहाड़ी मंदिर परिसर

महाआरती के बाद बोल बम के नारों से पहाड़ी परिसर गूंज उठा तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया । बता दें, भोलेनाथ के भक्तों ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया इस दौरान रांची के कई हिस्सों से श्रृद्धालु अपने मनोकामना लेकर पहाड़ी बाबा का दर्शन करने पहुंचे थे।
 

इनकी रही उपस्थिति

संध्या महाआरती में मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, नन्द किशोर सिंह चंदेल,उदय कुमार सिंह,सुनील यादव अमर सिंह,लखन कुमार,टीके मुखर्जी, बिट्टू सिंह, मोनू शर्मा, अमन ठाकुर, रितिक सोनी,सुनीता देवी,कविता वर्मा,ज्योति मोदी,सुजल सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।