दिनबंधु राउत / जामताड़ा : मिहिजाम नगर भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को मिहिजाम नगर एवं गोराइनाला मंडल का संयुक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर किया गया। इसके बाद सामूहिक वंदे मातरम के साथ सत्र की शुरुआत हुई।प्रशिक्षण के जिला संयोजक मितेश साह ने विषय प्रवेश कराते हुए बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार मार्च से सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ग के संपन्न होने के साथ जामताड़ा जिले के सभी 16 मंडलों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आधारित है, जिसमें सदस्यता अभियान, नई कमिटी का गठन और प्रशिक्षण की प्रक्रिया नियमित रूप से चलती है। प्रथम सत्र में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने संगठन की कार्यपद्धति और अनुशासन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन पारिवारिक भाव और सामूहिक निर्णय से संचालित होता है। द्वितीय सत्र में भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने अंत्योदय विषय पर संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं और डीबीटी के माध्यम से लाभ पहुंचाने की जानकारी दी।तृतीय सत्र में चंदन राउत ने सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप और एआई के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अजीत पासवान ने किया, जबकि नगर अध्यक्ष लोकेश महतो और मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय , नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी , जिला मंत्री संजू देवी , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन, भाजपा नेता कमल गुप्ता , प्रकाश रजक , विनीत यादव , शुभम साव ,ओमप्रकाश साह ,पंकज ठाकुर , अर्चना गुप्ता , गीता राय , अमित भद्र , अरबिंद हांडी , शशिभूषण ठाकुर , कल्पना किस्कू , सत्यजीत पांडेय , सुखिन्द्र टुडू , मनिक राय , अमित यादव , कमल बाउरी , चट्टान सिंह , सोमेन मंडल , विश्वजीत भंडारी , सुनील पाल समेत सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।