बलौदाबाजार मे जिला उपभोक्ता फोरम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष गौतम चौरडिया के द्वारा किया गया. इस अवसर पर बलौदाबाजार के जिला सत्र न्यायाधीश राकेश बिहारी घोरे व जिले के प्रशासनिक अधिकारी सहित अधिवक्ता उपस्थित रहे. बता दें की बलौदाबाज़ार में उपभोक्ता फोरम खुल जाने से जिले के उपभोक्ताओं को अब न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.