संवाददाता राजन साहू

कानपुर, 4 अगस्त आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जीत का दावा किया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को कानपुर आगमन पर कहा कि यह चुनाव केवल कानपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की दिशा तय करेगा।

प्रेस से बातचीत में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल के आधार पर संगठन 2027 में शानदार प्रदर्शन करेगा।

"युवा मोर्चा इस चुनाव में पूरे प्रदेश में प्रभावी भूमिका निभाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था को जनता का समर्थन मिल रहा है। इसी आधार पर हम 2027 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे," भाजयुमो ने कहा युवा शक्ति हमारे साथ है विपक्ष उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है लेकिनवाह इसमें सफल नहीं होंगे ।

हाल में हुई कुछ घटनाओं पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं की गलतियों को माफ कर दिया है। "वे अब हमारे भाई हैं और संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे," ।

भगवा विचारधारा के प्रति समर्पण पर उठ रहे सवालों पर युवा मोर्चा ने कहा कि इसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी। "हम जनता के बीच जाकर संगठन की नीतियों और काम को रखेंगे। युवा मोर्चा हर सवाल का सशक्त जवाब देने को तैयार है," प्रदेश अध्यक्ष ने बताया।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के  दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

*जाजमऊ में हुआ भव्य स्वागत*

आज कानपुर पहुंचने पर बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का कानपुर में अनेकों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।


*रोहित मिश्रा - भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष*