मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सहारा अखबार के समूह संपादक के निधन पर जताया शोक
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय सहारा अखबार के समूह संपादक विजय प्रताप राय के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में विजय प्रताप राय के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन मीडिया जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेक इंसान का हमारे बीच से चले जाना एक गहरा आघात है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की कामना की।

Raftaar Media | सच के साथ