बोकारो स्टील सिटी के एलोरा हॉस्टल के आवास संख्या t2/5 में आग लग गई। इस घटना में हजारों की संपति जलकर खाक हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही झारखंड सरकार व सेल के अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा सीआईएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। काफी जद्दोजेहद के बाद अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।गृहस्वामी रिटायर्ड पुलिस कर्मी और 1984 के दंगा पीड़ित दर्शन कौर ने बताया कि उन्हें जलने की गंध मिली इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। बढ़ते आग के लपटें को देखते हुए सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।अग्निशमन विभाग के अधिकारी शिव नारायण लोहरा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग फ्रिज में लगी थी, इसके बाद अन्य सामानों को आग ने अपने चपेट में ले लिया। हालांकि बहुत क्षति नहीं हुई है और संयुक्त रूप से हमलोगो ने आग पर काबू पा लिया है।