रवि सिन्हा /डुमरी:-डुमरी के सिमराडीह मोड़ के समीप बाइक और अज्ञात वाहन की हुई भीषण टक्कर। जिसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति दीलीप कुमार महतो की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा धनेश्वर साव गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों कुलगो के रहने वाले बताऐ जा रहें है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि बाइक सवार कुलगो से डुमरी आ रहे थे तभी सिमराडीह मोड़ के समीप पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज रही है।