रफ्तार मीडिया संवाददाता /गोविंद खेत्रपाल/सिंदरी / धनबाद

आज सोनोत संताल समाज केंद्रीय कमिटी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि का गरिमामय आयोजन कुर्मीडीह मोड़ सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया गया।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी के लोकप्रिय विधायक चंद्रदेव महतो उपस्थित हुए। विधायक चंद्रदेव महतो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा:

> *"दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि शोषितों, वंचितों, आदिवासियों और गरीबों की बुलंद आवाज थे। झारखंड राज्य निर्माण से लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार पहुँचाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और निस्वार्थ समाज सेवा का बेजोड़ उदाहरण है। उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"*

क्षेत्र में जगह-जगह गुरुजी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो खुद पहुँचकर अपने जननायक को नमन कर रहे हैं।

इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला सचिव मन्नू आलम,इसराइल अंसारी, इमरान भारती सहित पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

---