रफ्तार मीडिया संवाददाता पवन गुप्ता
खलारी :लापता हेल्प डेस्क टीम के मुन्नु शर्मा ने डकरा सुभाष नगर के तीन लापता बच्चों को लेकर कोयलांचल वासियों से अपने अपने स्तर से खोजबीन करने में मदद करने का अग्राह किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को लेकर समाज को लोगों को संवेदनशील होने की जरुरत है। प्रायः लावारिश रूप में भटकते हुए बच्चों को सार्वजनिक स्थलों पर पब्लिक द्वारा नजर अंदाज किया जाता है। हो सके ऐसे बच्चें संकटग्रस्त स्थितियों के शिकार हो चुके हो या घर से लापता हुए हो ऐसे बच्चों को दिखाई देने पर मानवता के नाते और नेक नागरिक का फर्ज निभाते हुए नजदीकी पुलिस या लापता हेल्प डेस्क को सूचना देने की जरूरत है।ताकि बालकों का दुरुपयोग एवम घर से गुमसुदा हुए बच्चों को ट्रैक करने में आसानी हो सके। साथ ही मुन्नु शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे को अब समाज मे लोग प्रिवेंटिव एक्शन के रूप में लें ताकि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।लापता हेल्प डेस्क टीम के द्वारा सहायता हेतु नम्बर 8409345279 जारी किया गया है ताकि लापता बच्चों की सूचना एवम किसी भी परिस्थितियों में रह रहें बच्चों को सहायता प्रदान की जा सके।