रफ्तार मीडिया संवाददाता गोवर्धन रजक धनबाद (टुंडी):धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। सहायक विद्युत अभियंता (AE) मुरली मनोहर प्रसाद की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत सभी मीटर रीडर (ऊर्जा मित्र) और सुपरवाइजर शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य टुंडी सब-डिवीजन में बिजली बिलिंग की रफ्तार को तेज करना और शत-प्रतिशत बिलिंग के लक्ष्य को हासिल करना था।समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसाबैठक के दौरान सभी ऊर्जा मित्रों ने अपने-अपने बिलिंग क्षेत्रों से जुड़ी जमीनी समस्याओं और आ रही परेशानियों को अधिकारियों के समक्ष रखा। सहायक अभियंता मुरली मनोहर प्रसाद ने ऊर्जा मित्रों की बातों को ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि इन सभी तकनीकी व व्यवहारिक समस्याओं का निष्पादन जल्द से जल्द किया जाएगा, ताकि सभी क्षेत्रों में सुचारू रूप से शत-प्रतिशत बिलिंग के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।स्मार्ट मीटर की मांगी गई रिपोर्टइसके साथ ही सहायक विद्युत अभियंता ने क्षेत्र में चल रहे स्मार्ट मीटर कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी ऊर्जा मित्रों को निर्देश दिया कि उनके क्षेत्रों में जहां-जहां अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लग पाए हैं, उनकी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द कार्यालय में जमा करें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।4 महीने के बकाए मानदेय का जल्द होगा भुगतानबैठक में ऊर्जा मित्रों के मानदेय का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। बिलिंग सुपरवाइजर नवनीत कुमार किस्कू ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित एजेंसी द्वारा ऊर्जा मित्रों का पिछले 4 महीनों का मानदेय (भुगतान) बकाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एजेंसी द्वारा इस बकाए का भुगतान बेहद जल्द कर दिया जाएगा।