सरायकेला: पद्म भूषण एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विधिवत भूमि पूजन के साथ प्रतिमा स्थापना कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन, झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश महाली, कृष्णा बास्के, बैद्यनाथ टुडू, राम महतो, सन्नी सिंह सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, विचारों और झारखंड के विकास के प्रति उनके समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।