ओमप्रकाश तिवारी /मोतिहारी
मोतिहारी पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई स्कॉर्पियो को महज 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक-03.07.2026 की सुबह पिपराकोठी थान्तर्गत ग्राम-जीवधारा से एक उजले रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या-BR05PA-6188 की चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में पिपराकोठी थाना कांड संख्या 362/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर चोरी गई स्कॉर्पियो को ग्राम-इकसठा स्थित जामा मस्जिद, थाना-खटौना, जिला-मधुबनी से महज 48 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
*बरामदगी:*
1. स्कॉर्पियो-01
*छापामारी दल:*
1. पु०अ०नि० ब्रजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, पिपराकोठी थाना
2. पु०अ०नि० साहिल कुमार, पिपराकोठी थाना
3. पु०अ०नि० शशि भूषण कुमार, पिपराकोठी थाना
4. परि०पु०अ०नि० ज्योति महतो, पिपराकोठी थाना
5. सशस्त्र बल, पिपराकोठी थाना
_मोतिहारी पुलिस:_ "आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर"