मुरादाबाद जनपद की कोतवाली गलशाहीद,, जिसके इंचार्ज पवन कुमार हैं, जो की अपने सक्षम कार्य से लोगों की मायूसी को दूर करते आये हैं, जो कि अपनी भूख प्यास की फिक्र ना करते हुए पहले अपने कार्य को संभालते हैं, और उनका व्यवहार लोगो की मुस्कुराने की वजह बनता है,, श्री पवन कुमार बहुत काबिल और होनहार  कोतवाली इंचार्ज हैं जिन्होंने पूरी कोतवाली की कमान संभाल रखी है, जिनके निर्देश अनुसार कोतवाली गलशाहीद के सभी चौकी इंचार्ज अलर्ट मोड पर दिखाई देते हैं और अपने कर्तव्य का पालन करते नज़र आते हैं,, वहीं बात करें गलशाहीद कोतवाली चौकी इंचार्ज श्री ज्योतिष सिंह की तो वह भी लगातार अपने कर्तव्य से लोगों का दिल जीतते आए हैं और लोगों के मुस्कुराने की वजह बनते आए हैं l आपको बतादें दिनांक 11/07/2026 को एक मामला कोतवाली गलशाहीद में आया जिसमें एक बच्चा अपने घर से लापता हो गया था और बच्चे के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था और बच्चे के परिजन तथा मोहल्ले वाले बच्चे को बहुत दूर-दूर तक ढूंढ चुके थे मगर वह कुछ हासिल ना हो सका,, अपनी ओर से सारे प्रयास करने के बाद कोतवाली गलशाहीद पहुंचे और मामला कोतवाली इंचार्ज पवन कुमार को बताया पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से कोतवाली अध्यक्ष द्वारा टीमें गठित कर कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरे वा अन्य सूत्रों की सहायता से अथक सार्थक प्रयास करते हुए बा मुश्किल तमाम  05 घंटे के अंदर बच्चे को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया l मुरादाबाद कोतवाली गलशाहीद पुलिस के इस सक्षम कार्य को देखकर बच्चों के परिजनों में खुशी की लहर नज़र आई और मोहल्ले वालों में भी खुशी का माहौल है l