चार श्रम कोड लागू करने के खिलाफ हड़ताल का असर
खलारी / पवन गुप्ता : भारत सरकार द्वारा जबरन चार श्रम कोड लागू करने के खिलाफ में आज एन के एरिया सीसीएल में शत प्रतिशत हड़ताल सफल हुआ। एन के एरिया के डकरा, के डी एच , पुरनाडीह , रोहिणी ,चुरी, आर आर शॉप, सभी परियोजना कार्यालय के कर्मचारी हड़ताल पर रहे।हड़ताल पूर्णतया शांतिपूर्ण रहा। हड़ताल के दौरान संयुक्त मोर्चा के सभी नेता सुबह 5:30 बजे से ही फिल्ड मे दौरा करते नजर आये। एन के क्षेत्र मे किसी भी साइडिग या रोड से एक ढेला कोयला का डिस्पैंच नही हुआ,और न ही एक ढेला कोयला का उत्पादन हुआ। इस क्षेत्र के नेताओं के अथक परिश्रम के चलते मजदूरों का भरपुर सहयोग मिला,और इस क्षेत्र मे हड़ताल शत प्रतिशत सफल रहा, हड़ताल को सफल बनाने मे श्री प्रेम कुमार, बी एन पांडेय,विनय सिंह मानकी,शैलेश कुमार,गोल्डन प्रसाद यादव,सुनील कुमार सिंह ,मिथिलेश कुमार सिंह शैलेंद्र कुमार सिंह. कृष्णा चौहान, ध्वजा राम धोबी,रामा उरांव , जालिम सिंह,राम लखन गंझु, रंथू उरांव , जगन्नाथ महतो, हरेंद्र कुमार सिंह, जीके साहू ,सुरेश साव्,उदय कुमार सिंह , कन्हाई पासी , रामप्रवेश राम ,सोनू पांडेय, धीरज कुमार,हलीम खान,दिनेश भर की भूमिका काफी सराहनीये रही ।इसके अलावे पूरे क्षेत्र के सैकड़ो श्रमिक एवं यूनियन प्रतिनिधि हड़ताल को सफल बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। संयुक्त मोर्चा मे शामिल सभी यूनियनों ने इ एन के क्षेत्र के सभी मजदूरों को हड़ताल की अप्रत्यासित सफलता पर हार्दिक बधाईयां दिये है,तथा पुनः अपील किये है कि इसी तरह से सभी श्रमिक एक जुटता बनाये रखे और आगे भी अपनी उचित मांग को हाशिल करने के लिए सदैव तत्पर रहे।
Raftaar Media | सच के साथ