आज दिनांक 06/04/2026 को खेल भवन, पूर्वी चंपारण मोतिहारी में ताइक्वांडो एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र हेतु 12 से 14 वर्ष तक उम्र के बालक /बालिका खिलाड़ियों चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस चयन ट्रायल में पूर्वी चंपारण के लगभग 40 लड़के तथा लड़कियों ने भाग लिया।
*सफल संचालन*
इसका सफल संचालन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक के द्वारा किया गया। चयनित खिलाड़ियों की सूची बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को जिला खेल कार्यालय द्वारा भेजा जाएगा।
*चयनित खिलाड़ियों के लिए सुविधाएँ*
जिला खेल पदाधिकारी श्री शुभम कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा संचालित एकलव्य राज्य आवासीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में पठन-पाठन, खेलकूद एवं भोजन तथा आवासन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिला राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें।
*इस मौके पर उपस्थित*
इस मौके पर , राजन कुमार, सर्वोत्तम रंजन, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।