लोकेशन=मुंडेरवा,बस्ती। प्रमोद यादव 

बस्ती जिले में 10जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर बस्ती जनपद में चल रही तैयारियों के बीच फेसबुक पर नेताओं की सूची साझा होने के बाद  वायरल हो गयीं।इस सूची को देखकर भाजपा जिलाध्यक्ष बस्ती विवेकानंद मिश्र पर एक फेसबुक यूजर द्वारा गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए आशोभनीय टिप्पणी की गयीं।जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है।इसी बात को लेकर भाजपा मंडल मुंडेरवा के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के हरैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल ही रही थी कि इसी बीच मुख्यमंत्री के मंच पर मंचासीन नेताओं की सूची फेसबुक पर वायरल हो गयीं।फेसबुक पर सूची वायरल होने के बाद भरत सिह पुत्र सभाजीत सिह की फेसबुक आइडी से बस्ती जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के खिलाफ अभद्र और आशोभनीय टिप्पणी की गयीं।जिसको लेकर बस्ती के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मे काफी आक्रोश है।उक्त प्रकरण को लेकर भाजपा मंडल मुंडेरवा के मंडल अध्यक्ष सर्वजीत भारती,मंडल उपाध्यक्ष संजय चौधरी,राम प्रकाश मिश्र, अजय मोदनवाल सभासद प्रतिनिधि, आलोक कुमार चौधरी मुंडेरवा मंडल महामंत्री, हरिमूरत सिह,सत्यप्रकाश जायसवाल, प्रदीप त्रिपाठी मीडिया प्रभारी मुंडेरवा मंडल ने आरोपी भरत सिंह पुत्र सभाजीत सिंह थाना नेवारी पोस्ट दर्जी कुआँ जनपद गोण्डा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की मांग किया है।