यूएफबीयू के आह्वान पर बैंक हड़ताल, परिचालन बाधित
बिरनी/गिरिडीह: बिरनी प्रखंड के बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर तथा ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन (एआईबीईए) के बैनर तले गुरुवार को एक दिवसीय बैंक हड़ताल की गई। विभिन्न मांगों के समर्थन में आयोजित इस हड़ताल के कारण क्षेत्र के अधिकांश बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। शाखाओं में ताले लटके रहे और नकद लेन-देन, चेक क्लियरिंग सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं बाधित रहीं।
बैंक पहुंचे ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी काम से बैंक पहुंचे थे, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। हालांकि एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं, लेकिन शाखा स्तर की सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं।
इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया बरहमसिया शाखा प्रबंधन ने बताया कि बैंक में कार्यरत यूनियन कर्मियों द्वारा हड़ताल में भाग लिया गया। ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए प्रबंधन ने खेद व्यक्त किया है। हड़ताल के कारण पूरे दिन बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा।
हड़ताल में शामिल बैंक कर्मी प्रशांत कुजूर ने बताया कि यूनियन की मांग है कि वेतन दर में वृद्धि की जाए, एमपीएस को यूपीएस में बदला जाए तथा सरकार द्वारा लाए गए लेबर कोड का विरोध किया जा रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर हड़ताल की गई
Raftaar Media | सच के साथ