झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने Hemant Soren से मिल जाना दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हाल
दिल्ली/रांची – झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख में लगातार लगी हुई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन भी दिल्ली में मौजूद हैं और अस्पताल में गुरुजी की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इस कठिन समय में झारखंड की जनता, राजनीतिक नेता और पार्टी कार्यकर्ता गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी गंगाराम अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और गुरुजी का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में रुककर परिवार का हाल भी पूछा और गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया, “गुरुजी की हालत स्थिर है और झारखंड की जनता की प्रार्थनाओं से उनकी तबीयत में पहले से सुधार हो रहा है।”
पूरे झारखंड में मंदिरों, गुरुओं और घरों में पूजा-पाठ, दुआ और प्रार्थना का दौर जारी है। सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं द्वारा भी लगातार स्वास्थ्य लाभ की कामनाओं के आयोजन किए जा रहे हैं।

Raftaar Media | सच के साथ