ओमप्रकाश तिवारी /मोतिहारी
अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर मोतिहारी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने विभिन्न कांडों में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार छतौनी थाना द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कांड संख्या-371/26 उत्पाद कांड के 01 अभियुक्त, कांड संख्या-328/26 हत्या के प्रयास के मामले में 02 अभियुक्त तथा TR no-1551/25 के वारंटी में 01 अभियुक्त शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
वहीं बंजरिया थाना पुलिस ने कांड संख्या-495/25 उत्पाद कांड के 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध भी अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
_मोतिहारी पुलिस:_ "आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर"