रतिया मीडिया वेलफेयर क्लब की कार्यकारणी घोषित, 25 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ट पत्रकार होंगे संरक्षक
रतिया (सुनील सम्भ्रवाल): रतिया मीडिया क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोबी गोस्वामी ने क्लब की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस कार्यकारणी के तहत 25 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकारों भुवनेश झंडई, धर्मेंद्र गोस्वामी नैब सिंह मंडेर, रिंपी जिंदल, तरसेम सिंगला पूर्व की भांति ती क्लब के संरक्षक रहेंगे। वहीं अन्य नियुक्तियों के तहत सुरेश मंगला, सुनील कुमार, नरेंद्र बंसल को उप प्रधान का पद दिया गया है। मीडिया क्लब के महासचिव का पद नीटू गोयल व कैशियर का पद अमन सेठी को दिया गया है। मीडिया क्लब के सभी कार्यक्रमों के प्रोजेक्ट चेयरमैन, लवली गिलोहत्रा को नियुक्त किया गया है। क्लब के संगठन सचिव के तौर पर जसपाल जस्सा व पवन ग्रोवर को नियुक्त किया गया है, पत्रकार प्रवीण दहिया को मीडिया क्लब का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वही पत्रकार एडवोकेट गुरप्रीत मंडेर को मीडिया क्लब का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार राकेश ललित, मैडम बेअंत कोर,शैलेंद्र रोमी व क्लब के अन्य सदस्य मीडिया क्लब के विशेष कार्याधिकारी सदस्य रहेंगे
मीडिया क्लब के अध्यक्ष बोबी गोस्वामी ने रतिया मीडिया क्लब की कार्यकारणी घोषित करने के पश्चात कहा कि मीडिया क्लब के सभी सदस्य हमेशा की भांति अपने नए कार्यकाल की शुरुआत धार्मिक यात्रा से करेंगे, तत्पश्चात समाज सेवा के प्रोजेक्ट पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी साथियों से यही आग्रह है कि सभी क्लब के सदस्य बढ़-चढ़कर समाज सेवा के कार्य करें।
Raftaar Media | सच के साथ