जामताड़ा वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का प्रेक्षकों ने किया निरीक्षण
जामताड़ा : दिनबंधु राउत: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत सामान्य प्रेक्षकों एवं वरीय अधिकारियों ने नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह एवं प्रस्तावित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में मिहिजाम नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक संजय पाण्डेय एवं जामताड़ा नगर पंचायत के सामान्य प्रेक्षक विभूति मंडल के साथ वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने दोनों निकायों के लिए अधिसूचित वज्रगृह एवं मतगणना स्थल पर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने वज्रगृह में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सुरक्षा बलों की समुचित प्रतिनियुक्ति तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही चल रहे सिविल कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि समय पर सभी तैयारियां पूर्ण की जा सकें।अधिकारियों ने मतदान के उपरांत मतपेटिकाओं को सुरक्षित रूप से प्राप्त करने के लिए बनाए जाने वाले रिसीविंग सेंटर की व्यवस्था की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
Raftaar Media | सच के साथ