सरायकेला: सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चौका पुल के नीचे बुधवार को सघन ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें चौका थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।अभियान का नेतृत्व पु०नि० सह यातायात थाना प्रभारी एवं चौका थाना प्रभारी ने किया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। ब्रेथ एनालाइज़र की मदद से वाहन चालकों की अल्कोहल जांच की गई तथा संदिग्ध पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।चेकिंग के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।