मुख्यमंत्री से रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुलाकात कर रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के अंतर्गत 16 फरवरी को होने वाले फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने रांची प्रेस क्लब की ओर से समय समय पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं अन्य कार्यक्रमों गतिविधियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की पहल की सराहना की।मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पत्रकारिता के साथ साथ खेल गतिविधियों में भी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है। इससे जहां पत्रकारों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, वहीं खेल भावना को बढ़ावा और मजबूती भी मिलती है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह तथा कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार शामिल थे।
Raftaar Media | सच के साथ