logo

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 9 की पार्षद प्रत्याशी बेटी संग प्रेमी के साथ फरार,अपहरण का मामला दर्ज कराने की तैयारी

 

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में चुनावी माहौल के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वार्ड पार्षद पद की महिला प्रत्याशी राखी मार्डी अपने प्रेमी के साथ बेटी को लेकर कथित रूप से फरार हो गई हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मतदाताओं में भी नाराजगी देखी जा रही है।जानकारी देते हुए पति राकेश मार्डी ने बताया कि उनकी पत्नी राखी मार्डी ने वार्ड संख्या 9 से पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। चुनाव प्रचार की तैयारियां चल रही थीं, तभी वह अपनी बेटी को लेकर प्रेमचंद मार्डी नामक व्यक्ति के साथ चली गईं। राकेश मार्डी का आरोप है कि प्रेमचंद मार्डी ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है।मामले को लेकर राकेश मार्डी अपने परिजनों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे संबंधित थाने में प्रेमचंद मार्डी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं। उनका कहना है कि इस घटना से परिवार के साथ-साथ वार्ड के मतदाता भी आहत हैं।इधर वार्ड संख्या 9 के कई मतदाताओं ने इस घटना पर निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण समय में इस तरह की घटना से क्षेत्र की छवि प्रभावित हुई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS